ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3

(मानवीय सोच) : भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने सफर पर तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है और इसने अब तक अपनी आधे से ज्यादा की दूरी कामयाबी के साथ तय कर ली है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज शुक्रवार को अपने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की करीब दो-तिहाई दूरी पूरी कर ली है. इस अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चंद्रयान-3 को छोड़े जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार कामयाबी के साथ पूरा किया जा चुका है. इसरो के अनुसार कल शनिवार का दिन चंद्रयान-3 के लिए अहम है क्योंकि एक और अहम प्रयास करते हुए अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला

इससे पहले अंतिरक्ष यान को मंगलवार एक अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाया गया और फिर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलता के साथ पूरा किया गया. फिर यान को ट्रांसलूनर कक्षा में भेज दिया गया.

Scroll to Top