दरभंगा : (मानवीय सोच) भारत में चंद्रयान 3 मिशन का शुभारंभ 14 जुलाई को हुआ। लोग इंटरनेट के माध्यम से अभी चंद्रायान को देख रहे हैं। अब लोगों को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का इंतजार है। ISRO के अनुसार चन्द्रयान की लैंडिंग 23 या 24 अगस्त को होनी है। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को चंद्रयान की लैंडिंग लाइव देखने को मिलेगा। कॉलेज प्रशासन अभी से तैयारी में लग गया है। बताया जा रहा है कि वहां से आ रही तस्वीरों को छात्र लाइव देख सकेंगे, जो अपने आप में अविस्मरणीय क्षण होगा।
कॉलेज के सहायक प्रोफेसर विनायक झा ने बताया कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग हुई थी, उसकी तस्वीर भी यहां के छात्र- छात्राओं को दिखाई गई थी। इस बार उन्हें लाइव लैंडिंग भी दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उसके पीछे हमारा उद्देश्य है कि ISRO के वैज्ञानिक के द्वारा यह जो चंद्रयान की लॉचिंग हुई है, उसके विषय में यहां पढ़ने वाले छात्रों को विस्तार से जानकारी मिल सके। छात्र- छात्राएं कुछ सीखें। आगे चलकर अपने कॉलेज, राज्य और देश का नाम रोशन करें।
