ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चंपावत में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ : खटीमा में नहीं होती पुष्कर सिंह धामी की हार

देहरादून (मानवीय सोच) सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट में चुनावी प्रचार के लिए काश वह आ जाते तो चुनावी परिणाम कुछ और ही होते। उन्होंने लोगों का आभार जताया कि उन्होंने दो-तिहाई मतों से भाजपा की पुन: सरकार बनाई। योगी ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनने से मिथक भी टूटा है।

शनिवार को चंपावत पहुंचे सीएम योगी आदित्यानाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। लाेगों से अपील करते हुए योगी ने कहा कि सीएम धामी जैसे युवा और कर्मठ नेता को विजयी बनाएं। योगी ने कहा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलकर एक साथ विकास करना है।

कहा कि दोनों राज्यों में पिछलं 21 सालों से लंबित मांगों का भी निपटारा कर दिया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ भ्रामक प्रचार करती है और विकास के कोसों दूर है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जरूरी हैं।

केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा पर बाेलते हुए योगी ने कहा कि  उत्तराखंड के विकास से ही संभव हो पाया है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन की अपार संभावनाओं काे देखते हुए पीएम मोदी के विजन में भाजपा सरकार ठोस रणनीति बनाकर विकास पर कार्य कर रही है।

चंपावत उपचुनाव:31 मई को होगा मतदान 
चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा। भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी चुनावी मैदान में उतरी हैं। खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद सीएम धामी चुनाव लड़ रहे हैं।

Scroll to Top