ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चारबाग रेलवे स्टेशन समेत 3 जगहों पर बम की धमकी से मचा हड़कंप

लखनऊ में एक बार फिर तीन अलग-अलग स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद राजधानी में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह सूचना लखनऊ पुलिस को मिली, पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और बम स्क्वायड की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ चप्पे-चप्पे की चेकिंग करने लगी। इस सर्च ऑपरेशन में कहीं भी कोई विस्फोटक सामान और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, डायल 112 के जरिए कॉलर ने हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, आलमबाग बस स्टैंड परिसर और चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद आलमबाग थाने की पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने आलमबाग बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की, लेकिन चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। फिलहाल आलमबाग बस स्टैंड पर बम होने की सूचना झूठी और भ्रामक पाई गई है।

ऐसे ही लखनऊ के हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पूरे मेट्रो स्टेशन को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता ने मेट्रो स्टेशन की छानबीन की, लेकिन यहां भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। ये सूचना भी फर्जी निकली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। ठीक इसी तरह चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अब झूठी सूचना देने वाले आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस नंबर से पुलिस को बम की सूचना मिली थी, वो स्विच ऑफ जा रहा है। आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बम की सूचना को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Scroll to Top