सुल्तानपुर : (मानवीय सोच) चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के बाद जिस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम गर्माया था, उसकी आंच उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे से ठंडी होने लगी है। उनके आने के दूसरे ही दिन शनिवार को चिकित्सक की पत्नी ने दस लाख का चेक स्वीकार कर लिया। जिसे उन्होंने दो ही दिन पहले लौटाया था।
इस घटनाक्रम को लेकर बीते 14 दिनों से राजनीति गर्मायी हुई थी। चिकित्सक के शव दाह से पहले जो समझौता हुआ था उसमें पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देने की बात की गई थी। इसलिए दो दिन पहले 10 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे तहसीलदार को चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी ने उलटे पांव वापस कर दिया था। किंतु उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आने के बाद माहौल बदल गया।
