चित्रकूट (मानवीय सोच) बीजेपी के महामंथन का आज दूसरा दिन है। इस तीन दिवसीय महामंथन के जरिए पार्टी सरकार और संगठन में समन्वय बनाते हुए मिशन 2024 (लोकसभा) चुनाव की रणनीति भी तैयार कर रही है। उधर, ऊर्जा दिवस और बिजली महोत्सव के मौके पर सीएम योगी ने 17 बिजली उपकेंद्रों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले यूपी के सिर्फ 4 जिलों में बिजली मिलती थी। बीजेपी की सरकार ने विद्युत वितरण में भेदभाव को दूर किया। यूपी की और भी खबरें और पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए
सीएम योगी का बड़ा फैसला, गलत तरीके से किए गए 48 डॉक्टरों के तबादले रद्द
यूपी के स्वास्थ्य विभाग में गलत तरीके से किए गए तबादलों को सीएम योगी ने गंभीरता से लिया है। डॉक्टरों के तबादले रोकने को लेकर सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गलत तरीक से किए गए 48 डॉक्टरों के तबादले को रद्द कर दिया है।
