ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चीन की शाओमी टेक्नोलॉजी को भारत में बड़ा झटका

चीन की स्मार्ट उपकरण विनिर्माता शाओमी टेक्नोलॉजी का भारत में मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 77 प्रतिशत घटकर 238.63 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने 2021-22 में 1,057.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। शाओमी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 32 प्रतिशत घटकर 26,697 करोड़ रुपये रह गई, जो 2021-22 में लगभग 39,100 करोड़ रुपये थी। शाओमी ने समीक्षाधीन वर्ष के दौरान उत्पादों की बिक्री से 26,395 करोड़ रुपये और सेवाओं की बिक्री से 264 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें विज्ञापन और मूल्यवर्धित सेवाएं शामिल हैं।

बाजार शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार, कंपनी ने 2022 के दौरान स्मार्टफोन बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 की तीन तिमाहियां भी शामिल हैं, जबकि यह अब भी 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी है। साइबरमीडिया रिसर्च का अनुमान है कि यह सैमसंग (18.6 प्रतिशत) से थोड़ा पीछे है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने इसे 18.8 प्रतिशत बताया है, जबकि आईडीसी ने इसे लगभग 13 प्रतिशत बताया है। कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने परिचालन के 10 साल पूरे किए हैं। पिछले एक दशक में सरकार के साथ इसके कई टकराव हुए हैं, खासतौर पर करों और विक्रेताओं को भुगतान के मामले में। इसकी योजना अगले 10 वर्षों में अपनी बिक्री को दोगुना करके 70 करोड़ तक पहुंचाने की है, जो पिछले 10 वर्षों में 35 करोड़ रही है। 

Scroll to Top