बिहार : (मानवीय सोच) जमुई जिले के एक सरकारी स्कूल ने एक लीप वर्ष की 29 फरवरी से आगे की भी तारीख बच्चे की ट्रांसफर सर्टिफिकेट में लिख दी स्कूल के अधिकारियों ने हाल ही में छात्र को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी किया था. छात्र ने यहां से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और दूसरे स्कूल में नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करना था
छात्र अमन कुमार और उसके परिवार को स्कूल द्वारा टीसी पर “30 फरवरी, 2009” को उनकी जन्मतिथि (डीओबी) अंकित करने से परेशानी झेलनी पड़ी. जमुई जिले के चकाई ब्लॉक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वाजपेईडीह में हुई इस गड़बड़ी ने उनके भविष्य को प्रभावित किया है क्योंकि इस गलती के कारण उन्हें इस साल नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिल सका है. उनके पिता राजेश यादव के मुताबिक 14 जुलाई आखिरी तारीख थी
