उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लखनऊ में ADJ (जज) आशुतोष सिंह ने आरोप लगाया कि बीच सड़क उनपर जानलेवा हमला हुआ. ADJ के मुताबिक, एक शख्स ने उनकी कार में टक्कर मारने के बाद उन पर हमला किया. सहयोगी ने किसी तरह उनकी जान बचाई. इस बाबत ADJ आशुतोष सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ADJ की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में हत्या के प्रयास और दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस की टीम आरोपी को तलाश रही है. ADJ की तहरीर के अनुसार, हजरतगंज इलाके के डालीबाग में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोका फिर बाहर निकलने पर मारपीट की. गला दबाया
