जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वर्दीवाले की बुजुर्ग पर क्रूरता

मध्य प्रदेश (मानवीय सोच)   जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग को लात से मारते हुए पुलिस के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है पुलिस नौजवान बुजुर्ग को लात-घूंसों के साथ जमकर पीट रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है। रीवा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृद्ध की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल निलंबित किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्लेटफार्म पर किसी यात्री ने बनाया था। उस समय यात्री के सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड किया था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों से बात की, बातचीत में ये सामने आया कि यह घटना हुई है, लेकिन पीड़ित व्यक्ति और पुलिस जवान की पहचान नहीं की जा सकी है।

वीडियो में दिख रहा है कि जवान वृद्ध को बुरी तरह से पीट रहा है और घसीटते हुए उसे प्लेटफार्म पर पटरी की ओर लटका कर भी पीटता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *