अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का सरगना सिमरनजोत संधू को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया की मदद से जर्मनी से भारत आया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है। गिरफ्तार तस्कर भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी वांछित था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर यह जानकारी दी।
जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया की मदद से जर्मनी से भारत आया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है। वह जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना है। वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना है और जर्मनी में ड्रग अपराधों के लिए वांछित है।