ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा बुलडोजर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में दंगा आरोपियों के स्वामित्व वाले अवैध निर्माणों को गिराने के लिए बुलडोजर तैनात किए जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (नॉर्थ एमसीडी) बुधवार को इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला सकता है।

एक जानकारी के अनुसार अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए निगम ने 20 अप्रैल व 21 अप्रैल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। निगम ने पुलिस को पत्र लिखकर 400 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी मांगी है, ताकि किसी भी तरह का हंगामे की स्थिति में स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

इस बीच मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त और मेयर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

गुप्ता ने आग्रह किया कि असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आप विधायकों और निगम पार्षदों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उन्होंने जहांगीरपुरी क्षेत्र में कई अवैध निर्माण और अतिक्रमण किए हैं। इसलिए, उनकी पहचान की जानी चाहिए और ऐसे निर्माणों को तोड़ा जाना चाहिए।

जहांगीरपुरी इलाके में एक ‘शोभा यात्रा’ पर कथित पथराव के बाद भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल मिलाकर करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। व्यापक झड़पों में पुलिस सहित कई लोग घायल हो गए थे।

दिल्ली पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। आरोपियों की पहचान अंसार, सलीम, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशादी और अहिदी के रूप में हुई है।

Scroll to Top