ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जहांगीरपुरी में ‘गोलीबाज’ सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ पर पत्थरबाजी, फिर बिगड़े हालात

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना देखने को मिली। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा एक महिला को पूछताछ के लिए ले जाने के दौरान यह पथराव किया गया। हालात को देखते हुए इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार को जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान फायरिंग करता दिखे सोनू शेख की पत्नी से पूछताछ के लिए पहुंची थी, तभी अचानक वहां जमा हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई। इस बार पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुछ लोगों ने पथराव का प्रयास किया। हालांकि, इलाके में भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को काबू कर लिया और पथराव के बावजूद भी पुलिस टीम उस महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जिसके पति सोनू शेख पर गोली चलाने का आरोप है। दरअसल, वह एक वीडियो में गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक निवासी आरोपी  सोनू शेख घटना के बाद से ही फरार है। लिहाजा पुलिस टीम उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंची थी, लेकिन सोनू की पत्नी और उसके कुछ करीबी लोगों ने पहले तो इसका विरोध किया और फिर पुलिस पर पथराव करने की भी कोशिश की।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की उसकी तलाश में उसके करीबी नेटवर्क के लोगों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया में 17/04/22 को एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें 16/04/22 को जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान (नीले कुर्ते में) एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए दिखाया गया था। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस टीम आरोपी के घर की तलाशी लेने और उसके परिजनों से पूछताछ के लिए गई थी। इसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर दो पत्थर फेंक दिए। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद दो समुदायों में हिंसा भड़क गई थी। इसमें जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस हिंसा में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगने के साथ ही कुल 9 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 8 पुलिसकर्मी हैं। इस घटना की जांच के लिए अब स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है।

Scroll to Top