ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, पांच दंगाइयों पर लगा एनएसए

दिल्ली (मानवीय सोच)  जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा में शामिल पांच दंगाइयों के खिलाफ अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अंसार, सलीम, इमाम शेख उर्फ ​​सोनू, दिलशादी और आहिदी पर एनएसए लगा है।

बता दें कि कल ही गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। वहीं, पुलिस ने 10 और संदिग्धों की पहचान कर ली है। इन संदिग्धों की तलाश में पुलिस दिल्ली व आसपास के कि करीब 18  संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस अंसार, सोनू व नाबालिग को 2 दिन के रिमांड पर लेकर उनसे सघन पूछताछ कर रही है। खासकर तीनो के फोन की घटना वाले दिन की लोकेशन से लेकर इनके फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को खंगालने में जुटी है। करीब 30 संदिग्ध नंबर पुलिस की जांच राडार पर हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंसार, सोनू व नाबालिग के कनेक्शन से जुड़े ये 30 नंबर जिनके भी हैं, उनमें से कितने परिजनों के हैं और कितने संदिग्धों के? क्या इन तीनों को लोगों को निर्देश दे रहे थे या फिर इन्हें भी कोई निर्देश देने वाला तो नहीं था? क्राइम ब्रांच की कई टीमें जगह-जगह दबिश देकर संदिग्धों को दबोचने में जुटी हैं। दरअसल पुलिस ने वीडियो के जरिये कई संदिग्धों के चेहरे की पहचान की और लोकल इनपुट से इनके बारे में इनपुट भी हालिस किया है कि ये हिंसा में शामिल थे और ये फरार चल रहे हैं।

जांच टीमें ऐसे बढ़ा रही हैं अपनी तफ्तीश
– फेशिअल रिकग्निशन सिस्टम तकनीक से भीड़ में उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है।
– साइबर इन्वेस्टिगेशन, सोशल मीडिया और दूसरे स्रोतों से वायरल वीडियो एकत्र कर कर रही है।
– डंप डेटा की जांच और मोबाइल के सीडीआर की जांच से फॉरेंसिक के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है
– घटना को लेकर कुल कितनी पीसीआर कॉल आई?किसने कब किस घटना के लिए, इसकी डिटेल ले रही।
– उपद्रव में शामिल लोगों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस

Scroll to Top