दिल्ली (मानवीय सोच) केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली में वक्फ बोर्ड से 123 संपत्तियों को वापस लेने के लिए नोटिस जारी किया है. सरकार का मानना है कि वक्फ बोर्ड ने उन संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसे वापस लिया जाना है. बड़ी बात यह है कि उन संपत्तियों दिल्ली की जामा मस्जिद का नाम भी शामिल है. इसके अलावा कई मस्जिद, ईदगाह, दरगाह और कब्रिस्तान भी शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वक्फ बोर्ड को जामा मस्जिद मनमोहन सिंह सरकार के समय सौंपी गई थी. इस साल की शुरुआत में, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड से 123 संपत्तियों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का फैसला लिया. केंद्र सरकार ने अप्रैल में दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि दिल्ली में 1911 से 1914 के बीच वक्फ बोर्ड के दावे वाली 123 संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाएगा.
