लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की फोटो हासिल कर पुराने दोस्त ने जाली निकाहनामा बनाया और इसके जरिये ब्लैकमेल कर उससे 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। विरोध करने पर अश्लील हरकत करते हुए उसका कंधा जला दिया। पीड़िता ने वीमेन पावर लाइन और थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एडीसीपी उत्तरी अभिजीथ आर शंकर से शिकायत की। उनके आदेश पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज हुआ है।
मीना मार्केट के पास रहने वाली युवती के मुताबिक करीब चार साल पहले एक मित्र के माध्यम से कैसरबाग जंबूर खाना निवासी फराज फरीदी से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन की बातचीत के बाद पीड़िता ने अपना फोकस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा दिया। उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन से फराज कोचिंग आते-जाते समय रास्ते में अश्लील फब्तियां कस रहा था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
