नई दिल्ली : (मानवीय सोच) भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने मुकेश अंबानी की नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सर्किट लिमिट में बदलाव किया है. बीएसई ने गैर-बैंकिंग वित्तीय सर्विस यूनिट के स्टॉक की सर्किट लिमिट को मौजूदा 5 फीसदी से बढ़ाकर अब 20 फीसदी कर दिया है. इंडेक्स की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, नई बढ़ी हुई लिमिट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानी 4 सितंबर 2023 से प्रभावी होगी
बीएसई के इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि किसी एक सत्र में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के स्टॉक्स की कीमत में एक तय सीमा से अधिक का उतार-चढ़ाव नहीं आए. इसके साथ ही मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि अगले सप्ताह कर मुकेश अंबानी का ये शेयर ‘ट्रेड-टू-ट्रेड’ खंड से बाहर हो जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में जियो फाइनेंशियल के शेयर को बेंचमार्क सेंसेक्स सहित सभी बीएसई सूचकांकों से हटा दिया गया था
