आगरा (मानवीय सोच) इलाज कराने के नाम पर जिला अस्पताल में लोगों को ठगने वाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी ठगी का खुलासा हिन्दुस्तान ने खुद स्टिंग करके किया। आंवलखेड़ा निवासी प्रेमपाल अपने पुत्र के घुटनों के टांके कटवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उससे भर्ती करने के नाम पर 5000 रुपये मांगे गए। उसने पैसे देने में असमर्थता जताई। पैसे ना होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया।
मरीज ने हिन्दुस्तान को देख अपनी व्यथा सुनाई। इस पर पैसे मांगने वाले व्यक्ति के पास हिंदुस्तान मरीज का भाई बनकर पहुंची और पैसे दे दिए। यह सारा वाक्य कैमरे में कैद हो गया। पैसे मांगने वाले प्रेम सिंह निवासी ईदगाह बस स्टैंड को जिला अस्पताल अधीक्षक के पास ले जाया गया जहां उसने अधिकारियों से मिलीभगत की बात कबूली। जिला अस्पताल अधीक्षक अशोक अग्रवाल ने पुलिस बुलाकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया और अस्पताल से कोई भी संबंध ना होने की बात कही।
