ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड, गर्ल्स स्कूल में अश्लील वीडियो देखता था कर्मचारी

इंदौर  (मानवीय सोच) इंदौर  में लड़कियों के एक विद्यालय के 40 वर्षीय सहायक को काम में लापरवाही बरतने और अश्लील वीडियो देखने के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक सहायक के खिलाफ काम से जी चुराने और इस शैक्षणिक परिसर में अश्लील वीडियो देखने की शिकायतें मिली थीं.

डीईओ ने की जांच

जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने ये भी कहा, ‘मैंने सोमवार को खुद विद्यालय जाकर जांच की, तो ये शिकायतें सही पाई गईं. इसके बाद मैंने सहायक को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत निलंबित कर दिया है.’

ये आरोप भी सही पाए गए

जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी की शिकायतों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल असिस्टेंट हमेशा देरी से था और जल्दी घर चला जाता था. जांच में ये भी सामने आया कि वो लगातार सहायक प्राचार्य के आदेशों की अनदेखी करता था और स्कूल के पूरे टाइम में अपने मोबाइल में आंखें गड़ाए रहता था.

 

Scroll to Top