ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जोधपुर की घटना पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उठाया सवाल, नमाज के वक्त ऐसा क्या हुआ?

राजस्थान (मानवीय सोच) जोधपुर में ईद पर बवाल के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कानून व्यवस्था के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन न लेने पर भी चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि शहर के जालोरी गेट चौराहा पर सोमवार रात को धार्मिक झंडा हटाने के मामले को लेकर हंगामा हुआ था। इसके बाद लगातार हालात बिगड़ते चले गए।

नहीं तो होगा विरोध प्रदर्शन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहाकि सुबह के नमाज के वक्त ऐसा क्या हुआ कि कारों में तोड़फोड़ हो गई। इसके बाद घरों पर पत्थर बरसाए गए। महिलाओं का अपमान किया गया। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहाकि पुलिस ने इन घटनाओं को रोकने के लिए बचाव का कोई भी एहतियाती कदम नहीं उठाया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहाकि हमने प्रशासन को सख्त चेतावनी जारी की है। अगर इस घटना को लेकर जरूरी कदम नहीं उठाए तो हम लोग जोधपुर के जालौरी गेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह हुई थी घटना
गौरतलब है कि सोमवार रात चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर झंडा लगाने और चौराहे के सर्किल पर ईद से जुड़े बैनर लगाने से विवाद की शुरुआत हुई। इसके अलावा ईद की नमाज को लेकर चौराहे तक लाउडस्पीकर लगाने‌ को लेकर नाराज लोगों का हुजूम जुट गया। इसके बाद हालात इस कदर बिगड़े कि आज जोधपुर के दस थानाक्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर बैठक की है। अधिकारियों को मामले में सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गहलोत ने प्रदेश की जनता से शांति और सहयोग की अपील की है।

 

Scroll to Top