सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम पूरा कर लिया गया है। इस बीच शत्रु संपत्ति में शामिल दो भवनों को खाली करने के नोटिस मिलने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भवनों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से दोनों भवनों को खाली करने के लिए सप्ताह भर की मोहलत दी है। प्रशासन नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद इन दोनों भवनों को भी अपने कब्जे में ले लेगा। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम पिछले तीन दिन से चल रहा है। रविवार को लगातार चौथे दिन भी यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का काम होता रहा। अधिकारियों का दावा है
