ज्ञानवापी के बाहर प्रशासन द्वारा लगाए गए अस्थाई गेट को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाजजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था। उन्होंने तब तक नमाज नहीं पढ़ने की चेतावनी दे दी थी जब तक कि गेट को हटाया नहीं जाएगा। इस मामले में काफी देर तक बहस चलने के बाद जब प्रशासन ने गेट हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ और करीब डेढ़ घंटे बाद जुमे की नमाज हुई। जानकारी के अनुसार सावन का महीना चल रहा है। इसी के साथ शुक्रवार को जुमे की नमाज भी थी।
इस कारण प्रशासन द्वारा अस्थाई गेट लगा दिया था, ताकि किसी को दिक्कत नहीं हो। लेकिन दोपहर में शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी अस्थाई गेट का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए थे। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक कोई नमाज पढ़ने नहीं गया। सभी नमाजियों की मांग थी कि जब तक गेट का फ्रेम नहीं हटेगा, तब तक नमाज नहीं होगी। इसके बाद एसीपी सुरक्षा से आश्वासन मिलने के बाद नमाज पढ़ी गई। इस मामले में वादी मुकदमा मुख्तार अंसारी ने बताया एसीपी सुरक्षा ने भरोसा दिलाया है कि बिना अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की परमिशन और सहमति के कोई गेट नहीं लगाया
