(मानवीय सोच) दुनियाभर में पिज्जा का काफी ज्यादा क्रेज है, लोग अक्सर इस खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और यह काफी लोगों का फेवरेट भी होता होता है. यहां तक तो ठीक था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिज्जे की शौकीन महिला इसे ज्वालामुखी पर पकाती हुई दिख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर हैरान रह गए. महिला का नाम एलेक्जेंड्रा ब्लोडेट है और वह एक ट्रैवलर है. उसने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं.
खबरों की मुताबिक, यह घटना मेक्सिको के दक्षिण में स्थित ग्वाटेमाला की है. यह जगह दुनियाभर में काफी ज्यादा फेमस है और इस जगह का नाम सैन विसेंट है. अक्सर यहां लोग घूमने के लिए आते हैं. इसी कड़ी में एलेक्जेंड्रा ब्लोडेट नाम की एक फूड ब्लॉगर महिला वहां पहुंची और ज्वालामुखी की आंच पर पिज्जा बनना शुरू कर देती हैं.
