ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

झारखंड कैश कांड में ‘लेटर बम’, सरकार गिराने की साजिश का दावा

गुवाहाटी   (मानवीय सोच)  झारखंड कैश कांड में एक के बाद एक नए आरोप सामने आ रहे हैं। इस बीच झारखंड के एक कांग्रेस विधायक ने लेटर बम फोड़ा है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में पकड़े गए विधायकों पर आरोप लगाया है। इसके साथ जयमंगल सिंह ने झारखंड में सरकार गिराने की साजिश और इसमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल होने की बात भी पत्र में लिखी है।

कहा-गुवाहाटी ले जाने के लिए बुलाया था
कुमार जयमंगल सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि इन तीनों विधायकों ने उन्हें मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। जयमंगल के मुताबिक इसके बाद तीनों उन्हें लेकर गुवाहाटी जाना चाहते थे और वहां के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मिलने की योजना थी। इस पत्र में कांग्रेस विधायक ने लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री ने इन लोगों से कुछ खास वादे किए थे। इसके मुताबिक झारखंड की कांग्रेस और झामुमो की सरकार गिराने की साजिश थी। इसके बाद बनने वाली नई सरकार में विधायकों को मंत्री पद और 10 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था।

हेमंत बिस्वा सरमा ने कही यह बात
वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लोग भी हमारे संपर्क में रहते हैं। हालांकि हम लोग राजनीति की बातें नहीं करते। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं उस पार्टी में 22 साल तक रहा हूं, इसलिए हमारा संपर्क-संबंध बना हुआ है। कुमार जयमंगल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस पर एफआईआर क्यों दर्ज हुई है।

 

Scroll to Top