ब्रेकिंग न्यूज़
छांगुर बाबा पर दोहरी मार: कोठी ढही, अब बुलडोजर खर्च की वसूली‘स्कूल चलो अभियान’ को बढ़ावा: यूपी सरकार देगी ₹1200 की आर्थिक सहायताब्रेकिंग: लंदन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश, भीषण धमाके के साथ लगी आग, सभी उड़ानें रद्द7 साल की शादी के बाद साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप का रिश्ता खत्मरोज़गार मेला 2025: पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्रबिहार वोटर लिस्ट में नेपाल-बांग्लादेश के नागरिक! चुनाव आयोग की जांच में खुलासाअमित शाह और रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ₹9,000 करोड़ का यमुना सफाई अभियान‘मलिक’ रिलीज़ : राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और सिस्टम से टकराती एक आम आदमी की कहानीआज गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ जी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना कीगुजरात में फिर पुल हादसा: वडोदरा में ब्रिज गिरा, 13 लोगों की मौत।MVAG 2025: अब OLA-UBER पर और सख्ती, केंद्र ने लागू किए Motor Aggregator के सख्त नियमश्रद्धा के साथ अनुशासन भी जरूरी: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी का अलर्ट मोडAIIMS और ICMR की स्टडी में खुलासा: हार्ट अटैक के मामलों में कोविड-19 वैक्सीन दोषी नहींभारत-चीन में उत्तराधिकारी विवाद गहराया : प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी |अमेरिका में “America Party” की शुरुआत : एलन मस्क की नयी राजनीतिक पार्टीब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील दौरे परप्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना पहुँचे, द्विपक्षीय वार्ता और वैश्विक सहयोग पर चर्चा की उम्मीदनीरव मोदी के भाई नेहल मोदी गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी घोटाला‘अमरनाथ यात्रा’ में रामबन में भीषण बस टकराव, 36 ‘श्रद्धालु घायल”‘उम्मीद पोर्टल’ की हुई शुरुआत, अब वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करना हुआ नामुमकिन

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष : रबींद्रनाथ महतो ने रचा इतिहास

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रबींद्रनाथ महतो मंगलवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। वो लगातर दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं। विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रस्ताव का समर्थन किया। लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सोरेन ने सत्तारूढ़ गढबंधन की ओर से महतो को बधाई दी। हाल के विधानसभा चुनाव में रबींद्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधवचंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर झामुमो के टिकट पर नाला विधानसभा सीट बरकरार रखी। झामुमो नेता महतो ने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 23 नवंबर को मतगणना के बाद लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की। इस गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कीं। भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 24 सीट हासिल कीं।

Scroll to Top