(मानवीय सोच) : पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अमेरिका की फेमस मैगजीन Time के कवर पेज पर छपी हैं. Time के कवर पर इस तरह जगह बनाने वाली वह बांग्लादेश की पहली महिला बनीं. Time ने उनका इंटरव्यू लिया, जिसमें हसीना बोलीं कि ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए मेरी सरकार को हटाना मुश्किल है.’ अगले साल यानी कि जनवरी 2024 में बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के चुनाव होने हैं.
आपको बता दें कि शेख हसीना दुनिया में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली महिला हैं. वह पहले 1996 से 2001 तक इस्लामिक मुल्क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं. उसके बाद वो 2009 से देश की प्रधानमंत्री हैं. टाइम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि मेरी आवाम मेरे साथ है. वे मेरी मुख्य ताकत हैं. उन्होंने कहा, “लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए मुझे हटाना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं यहां बेहद लोकप्रिय हूं.”
