ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टीपू सुल्तान के समय का मंदिर अब मस्जिद : राइट विंग ने किया दावा, मांगी पूजा की अनुमति

वाराणसी   (मानवीय सोच)  स्थित ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे और ताजमहल में शिवलिंग होने के दावे के बाद अब कर्नाट की एक मस्जिद को लेकर चौंका देने वाला दावा सामने आया है. ये दावा कर्नाटक की जामिया मस्जिद को लेकर किया गया है. राइट विंग के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि टीपू सुल्तान के समय के अंजनेया मंदिर पर जामिया मस्जिद बनाई गई है और इसके ऐतिहासिक प्रमाण भी मौजूद हैं.

मस्जिद में पूजा की अनुमति की मांग

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राइट विंग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के जामिया मस्जिद में अंजनेय की मूर्ति की पूजा की अनुमति की भी मांग की है. सभी कार्यकर्ताओं ने पूजा की मांग को लेकर मांड्या के उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है.

मंदिर पर बनाई गई जामा मस्जिद?

कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जिसे आज जामिया मस्जिद के नाम से जाना जा रहा है, दरअसल टीपू सुल्तान के शासन के समय यह संरचना मूल रूप से एक मंदिर थी. जिसे एक मस्जिद में परिवर्तित कर दिया गया था. इन दावों के साथ ही उन्होंने मस्जिद में पूजा करने की अनुमति भी मांगी.

मस्जिद अंजनेया मंदिर थी

कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि अंजनेया मंदिर पर जामिया मस्जिद बनाई गई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि मस्जिद अंजनेया मंदिर थी. उन्होंने दावा किया कि टीपू सुल्तान ने फारस के राजा खलीफ को लिखे पत्र में इस बारे में लिखा था और मांग की थी कि पुरातत्व विभाग को दस्तावेजों पर विचार करना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए. उन्होंने मस्जिद परिसर में स्थित तालाब में स्नान करने की अनुमति की भी मांग की.

Scroll to Top