ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

बिजनौर (मानवीय सोच)  जनपद में एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या के मामले में आरोपी मुनीर को 10 साल की सजा सुनाई। विवादित प्रॉपर्टी के चलते मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या की थी। मुनीर ने तंजील अहमद को प्रॉपर्टी से हटाने के लिए 2016 में उनका खात्मा करने की ठान ली थी।

एनआई के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। गैंगस्टर एक्ट मामले में बिजनौर जनपद में कोर्ट ने आज सजा का एलान किया। साल 2016 में डिप्टी एसपी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुनीर अहमद जिले के सहसपुर का टॉप हिस्ट्रीशीटर है और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार विवादित प्रापर्टी के चलते मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या की थी। मुनीर ने तंजील अहमद को प्रॉपर्टी से हटाने के लिए 2016 में उनका खात्मा करने की ठान ली थी। गांव के ही अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील की हत्या की थी।

मुनीर को मालूम था कि तंजील अहमद अपनी भांजी की शादी में स्योहारा जरूर जाएंगे। शादी के दौरान ही तंजील अहमद का मर्डर करने साजिश रची गई थी। फिलहाल आरोपी मुनीर जिला जेल में बंद है।

करोड़ों की प्रापर्टी के चलते हुआ था मर्डर
एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी और निजी दुश्मनी के कारण हुई थी। मामले में किसी भी स्तर पर जांच में आतंकियों का हाथ होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

ऐसे रची थी हत्या की साजिश
जनपद में ही एक स्थान पर मुनीर दोस्त रेहान से मिला। मुनीर ने अपनी बाइक दूसरे दोस्त जैनी के पास खड़ी कर दी। अपना बैग भी जैनी को दे दिया और बैग से पिस्टल व रिवाल्वर निकाल ली। रेहान की बाइक से दोनों स्योहारा में जिस बैंक्वट हाल में तंजील की भांजी की शादी थी, उसके सामने एक दुकान पर आकर खड़े हो गए। दुकान से बैंक्वट हाल के अंदर तक का सब नजर आ रहा था।

रात में करीब एक बजे तंजील अहमद और उनका भाई रागिब दोनों अपनी गाड़ी से बैंक्वट हाल से निकले तो मुनीर व रेहान ने अपनी बाइक तंजील की गाड़ी के पीछे लगा ली। इसके बाद मौका पाते ही मुनीर ने गाड़ी चला रहे तंजील अहमद पर पिस्टल से गोलियां बरसा दीं।

पिस्टल से गोलियां दागने के बाद रेहान से रिवाल्वर लिया और फिर गोलियां बरसाईं। रागिब की पीछे से गाड़ी आती देख दोनों सहसपुर की ओर फरार हो गए। रेहान ने पुलिस को बताया कि जैनी से मुनीर ने अपनी बाइक, बैग लिया और रात में ही अकेला भाग निकला। दोनों अपने-अपने घर चले गए।

रेहान ने पुलिस को बताया कि तंजील ने एक बार उसकी फूफी से बदसलूकी की थी और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस वजह से वह बदले की आग में झुलस रहा था और तंजील से बदला लेना चाहता था। आज कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद मुनीर को 10 साल की सजा का एलान कर दिया।

Scroll to Top