ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य की AIMIM चीफ को सलाह : जहर उगलना बंद करें ओवैसी

प्रयागराज (मानवीय सोच) एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कांवर यात्रियों पर दिए गए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जहर न उगलने की सलाह दी। प्रयागराज आगमन पर शुक्रवार को जब मीडिया ने बयान पर डिप्टी सीएम से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, कांवर यात्रियों का स्वागत हो रहा है, पुष्पवर्षा हो रही है। कुछ लोग जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जहर उगलना बंद करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि भाजपा पांच साल चुनाव मोड में रहती है, 2024 के लिए क्या तैयारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर समय चुनाव मोड में नहीं रहती है। अभी पार्टी के तमाम कार्यक्रम हैं, लेकिन जिस हिसाब से 2022 में पार्टी को जीत मिली, इसके बाद एमएलसी चुनाव में जीत मिली और फिर रामपुर और आजमगढ़ के उप चुनाव में जीत मिली, इतना तय है कि आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

डिप्टी सीएम ने इतना जरूर कहा कि वर्ष 2024 में पार्टी उत्तर प्रदेश में 75 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ओम प्रकाश राजभर के पार्टी में वापस आने की चर्चा पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी में वापस आने की एक प्रक्रिया है। अगर कोई वापस आना चाहता है तो इसी प्रक्रिया के तहत आ सकता है। प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए बंदोबस्त किया जा रहा है। गंगा में गिर रहे नालों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसे देखा जाएगा। जो भी उचित होगा कदम उठाएंगे।

 

Scroll to Top