ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# डेढ़ लाख रुपये में एमबीबीएस और बीएएमएस की कॉपी बदलने का सौदा, हुआ बड़ा खुलासा

आगरा : (मानवीय सोच) मेडिकल की काॅपियां बदलने के रैकेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, निजी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी, छात्र नेता और डॉक्टर शामिल थे। ये एक विषय की कापी बदलने के लिए 70 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक लेते थे। गिरफ्तार किए आरोपियों ने 40 काॅपियां बदले जाना कबूला था।

बीते साल अगस्त में बीएएमएस और एमबीबीएस की काॅपियां बदलने का खेल पकड़ने के बाद पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मास्टर माइंड छात्र नेता राहुल पाराशर, ऑटो चालक देवेंद्र और विश्वविद्यालय कर्मचारी शिव कुमार ने पुलिस को बताया था कि बीएएमएस की एक विषय की काॅपी बदलने के लिए 70 हजार रुपये और एमबीबीएस की एक विषय की काॅपी बदलने के लिए 1.5 लाख रुपये लेते थे।

उन्होंने एमबीबीएस की 26 और बीएमएस की 14 काॅपियां बदले जाने की बात स्वीकारी थी। काॅपियां बदलने वाले खेल में निजी मेडिकल कॉलेज के संचालक भी शामिल थे। काॅपियां बदलने के लिए छात्रों से सौदा करने में इनकी भी भूमिका मिली थी।

Scroll to Top