कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले के जांचकर्ताओं ने आधी रात के एक घंटे बाद अस्पताल में प्रवेश करने वाले संदिग्ध का सीसीटीवी स्क्रीन ग्रैब जारी किया है. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध के गले में एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी बंधा हुआ दिख रहा है.
पुलिस ने कहा था कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर महिला का शव पाए जाने के बाद प्रारंभिक जांच के दौरान उन्हें अपराध स्थल से एक ब्लूटूथ इयरफ़ोन मिला था. सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संजय रॉय को रात 1.03 बजे अस्पताल में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी सबूत दिखाए थे,
जिसके बाद संजय रॉय ने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने कहा है कि जिस रात जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या हुई थी, उस रात 1.03 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले संजय रॉय कोलकाता में दो वेश्यालयों में गया था. सूत्रों ने बताया कि वह 8 अगस्त की रात रेड लाइट एरिया सोनागाछी गया, शराब पी और एक के बाद एक दो वेश्यालयों का दौरा किया.
