कौशांबी : (मानवीय सोच) कौशांबी में डॉल्फिन को मारकर मछुवारे खा गए। डॉल्फिन पकड़े हुए फोटो वायरल होने पर वन विभाग को जानकारी हुई। रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया।
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव में यमुना नदी में मिली डॉल्फिन को मछुआरों ने शिकार कर अपना निवाला बना लिया। वारदात 2 दिन पहले की बताई जा रही है। डॉल्फिन पकड़ने का एक फोटो वायरल होने पर वन विभाग को प्रकरण की जानकारी हुई। वन अधिकारियों ने जांच में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार अन्य के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
चायल रेंज के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पिपरी थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया कि 22 जुलाई की सुबह 9 से 10 बजे के बीच नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत कुमार, संजय, दीवान, गेंदालाल, बाबाजी यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में डॉल्फिन फंस गई।
