ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग

बरेली : (मानवीय सोच) त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। नियमित ट्रेनें पहले से फुल चल रही हैं। उनमें क्षमता से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे ने बरेली होते हुए 16 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है। इनमें चार ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। चार अन्य ट्रेनों का संचालन नंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। त्योहार स्पेशल इन ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है।

जम्मू, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार जाने वाली विशेष ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रही है। 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक-एक फेरा ले चुकी हैं। एसी-थ्री  और चेयरकार वाली दोनों ट्रेनों में कंफर्म सीट को लेकर मारामारी है। प्रमुख तिथियों में इस ट्रेन में वेटिंग 30 के पार पहुंच गई है। हालांकि, बीच-बीच में कुछ तिथियों में चेयरकार में सीटें उपलब्ध हैं। बुधवार से 04678/04677 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर त्योहार स्पेशल का भी संचालन शुरू हो गया है। इन दोनों ट्रेनों में भी यही स्थिति है।

Scroll to Top