ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दलित-मुस्लिम गठजोड़ बनाने की कोशिश में जुटे कांग्रेसी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  कांग्रेस कमेटी नए सिरे से ने दलित- मुस्लिम गठजोड़ बनाने में जुटी है। इसके लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने जय जवाहर- जय भीम कार्यक्रम शुरू किया है। अल्पसंख्यक नेता दलितों को एक तस्वीर भेंट करेंगे। इस तस्वीर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व अन्य नेताओं को डा. भीमराम अंबेडकर संविधान की प्रति देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

कांग्रेस की कोशिश है कि प्रदेश में उसके साथ दलित और अल्पसंख्यक वोटबैंक दोबारा एकजुट हो जाए तो वह सियासी वैतरणी पार कर सकती है। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जिलेवार दौरा करके पुराने दलित एवं अल्पसंख्यक नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। उनसे मुख्य धारा में लौटने की अपील कर रहे हैं। विभिन्नन दलों में उपेक्षित पड़े दलित एवं अल्पसंख्यक नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है।

इसी रणनीति के तहत पिछले दिनों दलित बस्तियों में चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के नीति निर्धारकों का मामना है कि यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। इस कार्यक्रम के बाद तमाम दलित एवं अल्पसंख्यक नेताओं ने कांग्रेस का रूख किया है। अब इसी तर्ज पर जय जवाहर- जय भीम कार्यक्रम तय किया गया। 

Scroll to Top