ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दस साल के इंतजार के बाद मुरादाबाद से लखनऊ के लिए फ्लाइट ने भरी उड़ान

दस साल के इंतजार के बाद आखिरकार मुरादाबाद से फ्लाइट शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 10:10 बजे मुंडा पांडे स्थित एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान ने पहली उड़ान भरी। यह विमान 6 यात्रियों को लेकर लखनऊ रवाना हुआ। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने झंडी दिखाकर विमान को टेक ऑफ कराया। लखनऊ से पांच यात्रियों को लेकर ठीक 9:30 बजे विमान मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उतरा था। यात्रियों ने अपना अनुभव शानदार बताया। मुरादाबाद से कैप्टन राजेश परमार और आकाश कुमार ने विमान की कमान संभाली।

फ्लाई बिग के एक्जीक्यूटिव वॉइस प्रेजिडेंट राजीव शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद से लखनऊ की उड़ान का बेस फेयर 999 रुपये रखा गया है। शुरुआती सिम भरने के बाद यह किराया 1999 और उसके बाद 2999 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से सप्ताह में तीन दिन लखनऊ के लिए उड़ान होगी। मंगलवार बृहस्पतिवार व शनिवार को सुबह 9:30 बजे 19 सीटर विमान लखनऊ के लिए टेक ऑफ करेगा। जल्द ही इसे सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। आने वाले कुछ ही महीना में मुरादाबाद से देहरादून, हिंडन व कानपुर के लिए फ्लाइट चलाने की योजना है। फ्लाइट के उद्घाटन के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह,  कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह,  जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ सुमित यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Scroll to Top