ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिनेश खटीक अब भी नाराज हैं? योगी, स्वतंत्रदेव के साथ सरकारी प्रोग्राम था, पहुंचे ही नहीं

लखनऊ (मानवीय सोच) अचानक इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले योगी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को भले ही उनके इस्तीफे के एपिसोड का पटाक्षेप होने की बात कही जा रही है लेकिन लगता नहीं कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भूजल सप्ताह समापन समारोह में दिनेश खटीक नहीं पहुंचे। जबकि सीएम योगी और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के साथ उनका नाम भी समारोह के गेस्ट की सूची में था। इससे पहले गुरुवार की शाम सिंचाई विभाग की बैठक से भी दिनेश खटीक नदारद थे। इस बैठक में भी सीएम योगी, स्वतंत्रदेव सिंह और विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए थे।

दिनेश खटीक यूं तो डेढ़ माह से कई मुद्दों पर अफसरों के प्रति नाराजगी जता रहे थे, लेकिन 19 जुलाई को वह अपने विभाग के अधिकारियों के बर्ताव से ज्यादा आहत हो गए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। तमाम आरोपों की फेहरिस्त के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेज दिया था।

पत्र वायरल हुआ तो भाजपा नेतृत्व से नसीहत भी मिली। इसके बाद सीएम योगी के साथ उनकी बैठक हुई। योगी के साथ करीब एक घंटे की बैठक के बाद दिनेश ने कहा था कि पहले की तरह काम करते रहेंगे। इसके बाद भी उनका समारोह से गायब होना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

पत्र में लगाए थे बड़े आरोप
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सरकार की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी। पत्र में सरकार की कार्यप्रणाली और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए थे।

उन्होंने पत्र में लिखा था कि ‘नमामि गंगे’ और ‘हर घर जल योजना’ में नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि जल शक्ति विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण में गड़बड़ी हुई। इसके बाद मैंने विभागाध्यक्ष से सूचना मांगी तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Scroll to Top