ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराई स्पाइसजेट की फ्लाइट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) यात्रियों को लेकर उड़ान भरने से पहले सोमवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई।

यह हादसा आज सुबह होते-होते बचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस समय विमान पैसेंजर टर्मिनल से रनवे की ओर बढ़ रहा था। स्पाईसजेट की इस फ्लाइट के विंग्स का एक हिस्सा पुश बैक होते समय एक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से बिजली का खंभा आधा टेढ़ा हो गया। विमान के भी पंख को नुकसान हुआ है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान को बदल दिया गया और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गनीमत ये रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई।

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट संख्या एसजी 160 को दिल्ली से जम्मू के लिए प्रस्थान करना था। उन्होंने बताया, “आज, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 160 दिल्ली और जम्मू के बीच ऑपरेट होने वाली थी। पुश बैक के दौरान, दाहिना पंख एक बिजली पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।”

 

Scroll to Top