ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया

नई दिल्ली (मानवीय सोच)   दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है. दरअसल,  केंद्र और चुनाव आयोग ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा था. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 5 अगस्त को सुनवाई करेगा. पिछले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार , एमसीडी और दिल्ली चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया था. मार्च में दाखिल याचिका में दिल्ली नगर निगम के चुनाव तय कार्यक्रम के तहत कराने की मांग की है.

दिल्ली के नगर निगमों के कार्यकाल की समाप्ति  मई 2022 थी. इससे पहले राज्य चुनाव आयोग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (“राज्य चुनाव”) के शुरू में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार- दिल्ली में नगर चुनाव कराने के निर्देश देने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि क्या राज्य चुनाव आयोग को केंद्र सरकार द्वारा नगर निगम चुनावों को स्थगित करने के लिए भेजे गए एक अनौपचारिक संचार से प्रभावित किया जा सकता है?  इससे पहले आयोग आचार संहिता लगाने को तैयार था.

याचिका में कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग पर भारत सरकार का  प्रभाव है  और नगर निगम चुनावों के संचालन में इसका बड़ा हस्तक्षेप है. आप ने याचिका में तर्क दिया है कि राज्य चुनाव आयोग दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारी कर रहा था और कई नोटिसों, अधिसूचनाओं और आदेशों के माध्यम से संकेत दिया था कि चुनाव अप्रैल 2022 में आयोजित किया जाएगा, लेकिन 9 मार्च, 2022 को प्रेस कांफ्रेस से पहले एक चिट्ठी जारी कर आयोग ने चुनाव की घोषणा टाल दी थी.

 

Scroll to Top