ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेनों का समय बदला

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) राजधानी दिल्ली में 9 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच (IND vs SA T-20 Cricket Match ) को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने सभी रूट की लाइनों पर अपने समय में बदलाव का फैसला किया है। इसके साथ ही ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्धारित टी-20 क्रिकेट मैच के कारण 9 जून को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे दर्शकों को अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने में मदद मिल सकेगी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो ट्रेनों द्वारा 48 के आसपास अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया है।

बता दें कि, स्टेडियम दिल्ली गेट और वायलेट लाइन पर आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से सटा है जो कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह स्टेशनों को जोड़ता है।

बयान में कहा गया है कि मैच खत्म होने के बाद इन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर अचानक भीड़ बढ़ने की उम्मीद में दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर  आखिरी ट्रेन के समय को लगभग 30-45 मिनट बढ़ाकर लगभग 48 अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं कर रही है। इससे दर्शकों को मेट्रो का उपयोग करके अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

मेट्रो कॉरिडोर में रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल न्यू बस अड्डा), येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर), ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली), पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) और मैजेंटा लाइन (जनकपुरी (पश्चिम) – बॉटनिकल गार्डन) शामिल हैं। टर्मिनल मेट्रो स्टेशनों से लास्ट ट्रेनें औसतन लगभग 11:30 बजे और आधी रात के बीच निकलती हैं।

 

Scroll to Top