शाहजहांपुर : (मानवीय सोच) मोहल्ला बाबूजई में रविवार शाम को बाइक से आए हमलावर ने सरेराह शोएब उर्फ शब्बू (28) के सिर में गोली मार दी। शब्बू अपनी बेटी को कंधे पर बैठा घर जा रहा था, उसी वक्त हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगते ही शब्बू बच्ची समेत सड़क पर गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को फुटेज में बाइक का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है।
आगे बाइक लेकर खड़े थे दो हमलावर
शोएब को गोली मारने के बाद हमलावर आगे खड़े अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। फुटेज में पुलिस को बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफतार कर लिया जाएगा।
