(मानवीय सोच) : त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए. पूरे देश में त्योहारों की उमंग है, उस खुशी और हर्षोल्लास के लिए देशवासियों को बधाई. त्योहारों के समय सामान हमेशा लोकल और छोटे दुकानदारों से ही खरीदें और अपना अहम योगदान देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें. यह बातें हाल ही में मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कही थी. पीएम मोदी ने हमेशा से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया है.
अब पीएम मोदी ने त्योहारों के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए एक्स पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में ‘अपनों की कहानी’ बताई गई है. क्लिप में भारत के गांवों और शहरों में बने सामानों के बारे में बताया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “देशभर में #VocalForLocal आंदोलन को काफी गति मिल रही है. इस वीडियो में झुमर से लेकर आगरा के जूते तक का जिक्र किया गया है.
