ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दीपावली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें आज से, दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेंगी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  दीपावली और छठ के मद्देनजर रेलवे बुधवार से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दिल्ली से दरभंगा के बीच यह गाड़ियां चलेंगी। गाड़ी संख्या 04490 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 08,11, 15 व 18 नवंबर को दिल्ली से शाम 07:35 बजे चलेगी। यह गाड़ी रात 03:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दस मिनट रुकने के बाद प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 04:45 बजे यह दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04489 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 09, 12, 16 व 19 नवंबर को दरभंगा से शाम 06 बजे चलेगी।

इसके अलावा 04006 दिल्ली जं.-जयनगर स्पेशल 09, 12 व 15 नवंबर को दिल्ली जं से रात 11.05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:20 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04005 जयनगर-दिल्ली जं. स्पेशल 11, 14 व 17 नवंबर को जयनगर से रात 01:30 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 05 बजे लखनऊ होते हुए दिल्ली स्टेशन पर रात 01 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ ,गोंडा, बस्ती गोरखपुर जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं. और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

Scroll to Top