दुबग्गा मंडी में सोमवार को कोई काम नहीं हुआ। सब्जियों की बिक्री नहीं हुई। दरअसल, मंडी समिति ने यहां बिजली कनेक्शन काट दिया है। इसको लेकर विरोध हो रहा है। लाइट से लेकर पंखे तक बंद हो गए है। अब गर्मी से परेशान होकर यहां काम करने वाले 90 फीसदी पल्लेदार हजारों लोग मंडी से गेट से वापस लौट गए। ज्यादा नुकसान लोकल किसानों का रहा है। उनका माल नहीं बिका। बढे आढ़तियों ने बताया कि इसकी सूचना करीब एक सप्ताह से थी।
ऐसे में बहुत से लोगों ने माल मंगाना कम कर दिया था। इस दौरान मंडी समिति और स्थानीय कारोबारियों के बीच वार्ता भी हुई। दरअसल, बंदी अगर ज्यादा दिन चलेगी। 15 लाख से ज्यादा की आबादी को संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होगा। मंडी कारोबारी मिंटू, गुलफाम और लाला यादव समेत कई लोगों का कहना है कि मौजूदा समय यहां प्रतिदिन करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो रहा।
