दिल्ली : (मानवीय सोच) सीआर पार्क में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है. कोलकाता के साथ ही सीआर पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल काफी प्रसिद्ध है. जहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु खिचें चले आते हैं. शनिवार (21 अक्टूबर) को भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी यहां पहुंचे. गार्सेटी ने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें वो गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी जब पंडाल में पहुंचे तो वहां पर उनका आरती उतार कर टीका लगाकर स्वागत किया गया. एरिक गार्सेटी ने दुर्गा पूजा में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “सबको शुभ पूजा, मैंने दिल्ली के सीआर पार्क में पंडाल में घूमा, सांस्कृतिक उत्सवों में भाग लेने के साथ भोजन का स्वाद लिया. जैसे-जैसे मैं भारत भर में अलग-अलग उत्सवों का अनुभव कर रहा हूं, मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूं. अतुल्य भारत, अद्भुत सांस्कृतिक विविधता.”
