देवरिया : (मानवीय सोच) एक शिक्षिका ने शिक्षक संघ संबंध बनाने के दो पदाधिकारियों और एक खंड शिक्षाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने मामले की शिकायत डीएम को गुमनाम पत्र भेजकर की है। पत्र में लिखा है कि गैरहाजिर होने पर शिशिकाओं से वसूली की जाती है। पत्र में शिक्षिका ने अपनी आपबीती भी बताई है। डीएम ने मामले की जांच बीएसए को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि आरोपों की विभागीय और थाना स्तर पर जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता शिक्षिका ने अपना गोपनीय रखते हुए पत्र में लिखा है कि दो पदाधिकारी उसका अंतरजनपदीय स्थानांतरण हो गया है। उसने जिलाधिकारी, एसपी, बीएसए सहित आला अफसरों से शिकायत कर जिले की कुछ शिक्षिकाओं की पीड़ा बताई है।
