ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति के नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फड़नवीस को आज यहां विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। कहा जा रहा है कि वह पांच दिसंबर को शाम पांच बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। महायुति में शामिल शिवसेना के नेता एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने पहले ही भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता से काम करने की घोषणा की है।

भाजपा के पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने पार्टी के 132 विधायकों के सामने  फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका पंकजा मुंडे एवं कई अन्य विधायकों ने पूरे उत्साह से अनुमोदन किया। रूपाणी ने विधायकों से पूछा कि यदि उनके मन में किसी और के नाम का प्रस्ताव है तो वे रखें लेकिन सभी विधायकों ने एकस्वर से फडणवीस  के नाम पर सहमति जतायी। इसके बाद फडणवीस काे नेता चुने जाने की घोषणा की गयी।

नेता चुने जाने के बाद सीतारमण, रूपाणी, चंद्रकांत पाटिल, मुनगंटीवार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े आदि नेताओं ने फडणवीस  का अभिनंदन किया और उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री होने की बधाई दी। फडणवीस ने भी विनम्रता पूर्वक सबका आभार ज्ञापन किया। सूत्रों के अनुसार महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह गुरुवार को आजाद मैदान में होने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ शिवसेना एवं राकांपा से दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से महायुति को 230 सीटें प्राप्त हुईं हैं जिनमें से भाजपा ने 132 सीटें जीती है, तो एकनाथ की अगुवाई वाली शिवसेना को 57 और अजीत पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली हैं। इस तरह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और इस बार मुख्यमंत्री पद भाजपा को स्वाभाविक रूप से मिलना तय हुआ है।

Scroll to Top