ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नतीजे आने से पहले SHO ने बीजेपी नेता को दी मंत्री बनने की बधाई

बलिया  (मानवीय सोचउत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्‍वाति सिंह के पति और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को एक थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है. इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि जिले के दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह द्वारा बलिया सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह को शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

एसपी को सौंपी गई जांच

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने एसपी (सिटी) भूषण वर्मा को तथ्यों की जांच कर शीघ्र जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में थाना प्रभारी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- ‘सर मैं आपका एसएचओ हूं. आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए एस्‍कॉर्ट करने चल रहा हूं पहली बार.’ यह कहते हुए थानेदार वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ दयाशंकर सिंह भी मुस्‍कुराते हुए थानेदार का अभिवादन स्‍वीकार करते हैं और फिर उनका काफिला बढ़ जाता है.

थानेदार की सफाई

थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि गत दो मार्च की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (SP) व बीजेपी समर्थकों के मध्य झड़प की घटना हुई थी और इस घटना में बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने सपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री नारद राय पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए हमला कराने की शिकायत दर्ज करायी है.

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद दयाशंकर सिंह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गये थे, दूसरी तरफ सपा समर्थक भी थाने आने लगे थे, ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के दृष्टिगत उन्होंने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए किसी तरह से दयाशंकर सिंह व बीजेपी समर्थकों को हटाया तथा मामला नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो उसी दौरान का है.

दयाशंकर सिंह बीजेपी से बलिया सदर सीट से उम्‍मीदवार हैं. उनकी पत्नी स्‍वाति सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं.

Scroll to Top