लखनऊ : (मानवीय सोच) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। नवरात्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्य के भाजपा नेताओं की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है।
यूपी कैबिनेट में घोसी उपचुनाव के बाद से ही फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
