ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# नवसृजित नगर पंचायत में सभासद बनी महिला की संदिग्ध हालत में मौत

लखनऊ : (मानवीय सोच)  नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ के अजीत खेड़ा वार्ड 2 की सभासद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। सभासद की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल वाले आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी की सभासद ने आत्महत्या की है या फिर उसे मार कर लटकाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर की रहने वाली सभासद आरती रावत (26) पत्नी आलोक रावत का शव संदिग्ध हालत में लटकता पाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में दहशत फैल गई और नागरिकों का मजमा लग गया। आरती की मौत की जानकारी मायके असहन जगतपुर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि लगभग 6 वर्ष पूर्व आरती का विवाह हुआ था। उसके बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था।

Scroll to Top