अलीगढ़ : (मानवीय सोच) प्रख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बड़ी बेटी हिबा नसीरुद्दीन शाह का जन्म प्रमाण पत्र मौजूदा आवेदन पर नहीं बनेगा। नगर निगम स्तर से यह फैसला ले लिया गया और आवेदक को यह आवेदन पत्र वापस कर दिया। इसे तथ्यों को पूर्ण कर निर्धारित जोन में जमा करने पर जांच के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारियां देते हुए नसीरुद्दीन शाह के परिचित प्रोफेसर को आवेदन पत्र वापस कर दिया गया।
यह आवेदन नसीरुद्दीन शाह की ओर से अपने परिचित के जरिये भेजा गया था। जिसमें शपत्र पत्र मुंबई नीयर आफीसर क्लब निवासी सिने अभिनेता की बड़ी बेटी हिबा का जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया। आवेदन के अनुसार 20 अगस्त 1970 को टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में हुआ है।
चूंकि यह प्रमाण पत्र 53 वर्ष बाद मांगा गया है। इसलिए नियमानुसार इस पर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई। मगर एसडीएम ने इसे तथ्यात्मक कमियों के आधार पर वापस कर दिया था। आवेदन करने आए प्रोफेसर के माध्यम से नगर निगम ने अपनी शर्तें उन्हें बता दी गईं। इसके आधार पर आवेदक ने अपनी ओर से शपथ पत्र दो गवाहों सहित दिया।
